गौ संरक्षण अभियान को लेकर भीलवाड़ा में मंथन, हर वर्ग की भागीदारी पर जोर

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी) गौ सम्मान अभियान को लेकर विधायक अशोक कुमार कोठारी के कार्यालय में आयोजित बैठक में सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कहा कि गौमाता के संरक्षण व संवर्धन के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है।
बैठक में सांसद दामोदर अग्रवाल ने भी अभियान से जुड़ने का आह्वान किया, वहीं विधायक कोठारी ने इसे जन आंदोलन बनाने का विश्वास जताया।
इस दौरान संत लालजी महाराज, संत दादूदयाल , 
छीतर मल गैंगट, कांतिलाल जैन, देवेन्द्र कुमावत सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।